27 January 2021 08:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पूगल थाने से शिक्षकों पर कलंक लगाने वाला मामला सामने आया है। कहा जाता है कि गुरू हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। गुरू यानी शिक्षक समाज का एक भरोसेमंद चेहरा भी है।लेकिन अगर यह आरोप सच है तो यह बेशर्मी की पराकाष्ठा है।
दरअसल, पूगल थाने में एक 10 वर्षीय मासूम बालक के पिता ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक पर कुकर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पिता का आरोप है कि अध्यापक सोहनलाल पुत्र मनसुखराम मेघवाल ने उसके मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक मैथुन करने का प्रयास किया। घटना बुधवार को स्कूल में हुई बताते हैं।
पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ धारा 377 आईपीसी व 9(f)(m)/10 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामले की जांच थानाधिकारी महेश सीला कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
19 January 2021 06:49 PM