25 August 2021 12:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जामसर बस स्टैंड पर हुई दुर्घटना में एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु हो गई। घटना आज सुबह पौने नौ बजे की है। जामसर थाने के एच एम संपतराम के अनुसार अज्ञात को एंबुलेंस से पीबीएम ट्रोमा सेंटर भिजवाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की जेब में एक चाबी और 50-60 रूपयों के अलावा कुछ नहीं मिला। आईडी के अभाव में अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। दूसरी तरफ दुर्घटना का कारण भी स्पष्ट नहीं है। हालांकि अपुष्ट कारण लोक परिवहन की बस को बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि लोक परिवहन की बस से दुर्घटना कारित हुई है। मृतक कहां से आया और कहां जा रहा था, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। वहीं मौके पर भी जांच जारी है। अगर आप इस व्यक्ति को पहचानते हैं तो पीबीएम ट्रोमा सेंटर अथवा जामसर पुलिस से संपर्क करें।

RELATED ARTICLES
03 April 2020 08:59 PM