18 January 2024 11:56 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राम जन्मभूमि पर रामलला के मंदिर की प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में राजस्थान में भी आधे दिन का अवकाश रहेगा। केंद्र सरकार के आदेशों के अनुसरण में राजस्थान सरकार ने भी 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी घोषित कर दी है। आदेशानुसार 22 जनवरी को राजस्थान के समस्त राजकीय कार्यालयों, राजकीय उपक्रमों व शिक्षण संस्थानों में दोपहर दो बजे तक सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
बता दें कि राम मंदिर की प्रतिष्ठा को पूरे देश में महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। बीकानेर सहित पूरे राजस्थान में दीपदान होगा। आतिशबाजी भी होगी। अनुमान है कि यह दिन दीपावली जैसा ही होगा।
RELATED ARTICLES
30 November 2023 11:41 PM