16 March 2021 12:26 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सरपंच सहित नौ लोगों पर तीन बच्चों की मां ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया है। मामला नाल थाना क्षेत्र का है। जहां 30 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म की वारदात की तथा उसे जान से मारने की धमकी दी। थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण के अनुसार परिवाद वाया एसपी ऑफिस आया था। परिवादिया ने दुष्कर्म की घटना की तारीख, समय, स्थान आदि कुछ नहीं बताया है। वहीं वह स्वयं थाने नहीं आई है। मेडिकल के लिए फोन किए जा रहे हैं मगर फोन भी नहीं उठा रही।
पुलिस के अनुसार पीड़िता की पहले दो बार गुमशुदगी भी दर्ज हुई थी। उसे एक बार बामनवाली से तथा दूसरी बार बीकानेर से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि वह अपने पति से खुश नहीं हैं तथा अन्य के साथ जाना चाहती है।
पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत पर सुमेरसिंह राजपूत, भंवरलाल मेघवाल, सुखाराम, हुक्माराम, गंगाराम, सरपंच उदाराम, हेतराम जाट, फूसाराम व बाबूलाल के खिलाफ धारा 376-डी, 376(2)(एन), 354, 354ए, 354 बी, 506, 23 आईपीसी व एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच सीओ एससी एसटी सैल कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
31 October 2022 11:13 PM