26 September 2020 12:02 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। घर में पूजा संपन्न होने के बाद पूजन सामग्री विसर्जित करने गये परिवार के दो सदस्यों की नहर में डूबने से मौत हो गई। मामला नाल थाना क्षेत्र के कोडमदेसर स्थित कांवनी माईनर का है। रानी बाज़ार निवासी राहुल वर्मा पुत्र सुमेरमल के यहां पूजा थी। पूजा संपन्न होने पर पूरा परिवार विसर्जन हेतु नहर पर गया था। जहां आर्यन का पैर फिसल गया। उसे बचाने के लिए 37 वर्षीय गिरीश वर्मा पुत्र सुमेरमल व कुलदीप मारु पुत्र किशनलाल नहर में कूद गये। आर्यन को बचा लिया गया लेकिन गिरीश व कुलदीप की मौत हो गई। दोनों मृतक मौसेरे भाई बताए जा रहे हैं। गिरीश रानी बाजा भवानी रेजीडेंसी के पास का निवासी है वहीं कुलदीप सुभाषपुरा माताजी मंदिर क्षेत्र का निवासी है। थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण ने बताया कि मृतक के भाई राहुल की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर ली गई है। प्रथमदृष्टया मामला महज हादसा होना स्पष्ट हो रहा है। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी घटनास्थल पर ही मौजूद थे।
RELATED ARTICLES
24 September 2021 09:39 PM