22 December 2021 12:54 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर जिले में दुर्घटना का शिकार हुए आर्मी जवान की मौत हो गई। मृतक का नाम यूपी निवासी 37 वर्षीय नंदलाल यादव बताया जा रहा है। मामला महाजन फील्ड फायरिंग रेंज का है। महाजन थानाधिकारी रमेश कुमार न्योल ने बताया कि मंगलवार शाम चार बजे नंदलाल टैंक पर अभ्यास कर रहा था। इसी दौरान टैंक असंतुलित हो गया। दुर्घटना में उसे शरीर पर गंभीर अंदरुनी चोटें आईं। उसे सूरतगढ़ के आर्मी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। महाजन पुलिस ने मर्ग दर्ज की है।
RELATED ARTICLES
03 October 2026 11:17 AM