17 April 2020 02:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा ने बीकानेर व धौलपुर के जिलाध्यक्षों को दायित्व निर्वहन में कमी के आरोप के साथ पद से हटा दिया है। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ ओ पी महेंद्रा के निर्देश पर नियुक्तियां हुई है। प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग बगरू ने बताया कि प्रदेश स्तरीय गतिविधियों को सुचारू करने के लिए प्रभाती लाल बैरवा की नियुक्ति प्रदेश कार्यालय प्रभारी के पद पर की गई है। वहीं बीकानेर शहर अध्यक्ष जगदीश सोलंकी व धौलपुर जिलाध्यक्ष मनोज खटीक को दायित्व मुक्त किया गया है। बीकानेर अध्यक्ष के पद पर सोहन चांवरिया व धौलपुर अध्यक्ष के पद पर राजू जोनवाल को नियुक्त किया गया है। हालांकि जगदीश सोलंकी को प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया है।
RELATED ARTICLES
31 October 2022 11:13 PM
