21 June 2020 02:41 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। तपती गर्मी के बीच राहत की ख़बर है। 21 जून से 25 जून तक राजस्थान के कई जिलों भारी से अत्यधिक वर्षा होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 21 को बीकानेर संभाग सहित अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर व कोटा में हल्की वर्षा की संभावना है। वहीं 22 जून को भी इन क्षेत्रों के साथ जोधपुर संभाग में मध्यम वर्षा की संभावना है। वहीं 23, 24 व 25 जून राजस्थान के लिए अच्छे हैं। इस दौरान राजस्थान के उदयपुर, भरतपुर, कोटा, जयपुर व अजमेर संभागों में भारी से लेकर अत्यधिक वर्षा की संभावना है। वहीं राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। ऐसे में विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25-26 जून तक अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक गिरते हुए 35डिग्री तक पहुंचेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक जाएगा। ऐसे में तपती गर्मी से कुछ राहत आगामी पांच दिनों में ही मिल जाएगी। वहीं बीकानेर की बात करें तो 25 जून तक अच्छी बरसात की कोई संभावना नहीं है मगर यहां मध्यम वर्षा व पूर्वी राजस्थान में भारी वर्षा होने तापमान में अन्तर पड़ेगा।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM