20 April 2023 10:52 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा बीकानेर स्थापना दिवस पर बीकानेर रहेंगे। वे दो दिवसीय दौरे के तहत शुक्रवार दोपहर 2 बजे बीकानेर पहुंचेंगे।
अशोक गहलोत फैंस क्लब के अध्यक्ष ऋषि कुमार व्यास ने बताया कि दोपहर 3.15 बजे गोपेश्वर बस्ती और सायं 4.15 बजे आचार्य चौक में शर्मा का स्वागत और सम्मान है। इसके बाद सायं 6.15 बजे वे रोजा इफ्तारी कार्यक्रम तथा रात्रि 8.30 बजे बीकानेर स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विशेषाधिकारी शनिवार को प्रातः 10.15 बजे परशुराम जयंती समारोह, दोपहर 12.15 बजे विप्र सेना द्वारा आयोजित परशुराम पूजन समारोह में शिरकत करेंगे। सायं 6 बजे चंदा महोत्सव में शिरकत करेंगे।
RELATED ARTICLES
03 August 2024 09:56 AM
