03 February 2021 11:48 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर की युवती को इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज व धमकियों से परेशान करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गंगाशहर थाने में युवक के खिलाफ शिकायत की है। थानाधिकारी राणीदान चारण ने बताया कि अनिल वैष्णव नाम की इंस्टाग्राम आईडी से युवती को अश्लील फोटो, मैसेज आदि भेजे जा रहे हैं। आरोपी द्वारा युवती को बदनाम करने की धमकी भी दी जा रही है। प्राथमिक जांच में युवक बिहार का मालूम हुआ है। हालांकि आईडी अनिल वैष्णव नाम से बना रखी है। आरोपी के खिलाफ धारा 354 डी, 506, 509, 66 ए, 66 डी, 66 सी, 66 ई, 67 व 67 ए आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच थानाधिकारी राणीदान चारण कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
11 February 2022 12:08 AM