05 October 2020 11:17 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर/चुरू: 13 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी कानून के पंजे में फंस चुके हैं। 30 सितंबर को सुजानगढ़ थाने में 13 वर्षीय नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। मामले की जांच में सामने आया कि बाबूलाल मेघवाल व संजू उर्फ सुनील मेघवाल पीड़िता को होटल में ले गये थे। जहां आरोपियों द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
मामले की गंभीरता देखते हुए आईजी प्रफुल्ल कुमार व एसपी परिस देशमुख ने अविलंब आरोपियों को गिरफ्तार कर सजा दिलाने के निर्देश दिए। जिस पर आरोपी 20 वर्षीय बाबूलाल मेघवाल निवासी गोगामेड़ी हाल ढ़ाणी सुरवास को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का मेडिकल करवाया था व घटनास्थल की तस्दीक करवाई गई। वहीं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
आरोपी को जेसी करवा दिया गया था। वहीं दूसरे आरोपी 19 वर्षीय संजू उर्फ सुनील मेघवाल निवासी घोटड़ा को भी दबोच लिया गया। आरोपी का मेडिकल करवाकर घटनास्थल की तस्दीक करवाई गई। बता दें कि मामले में केस ऑफिसर स्कीम के तहत 15 दिन के अंदर चालान पेश किया जाएगा।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM