16 May 2020 11:32 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। समाजसेवा की आड़ में तस्करी करने वाला शिक्षक आईजी की जिला स्पेशल टीम के हत्थे चढ़ गया है। डीएसटी प्रभारी रमेश सर्वटा को सूचना मिली थी कि सुभाषपुरा निवासी डस्टी क्लासेज का मालिक पवन सोलंकी पुत्र भंवर माली लगातार गुटखा, सिगरेट, पान-मसाला आदि की तस्करी कर रहा है। जिस पर सर्वटा ने रेकी की तो सूचना सच निकली। इस पर बीछवाल पुलिस को दबिश देने के लिए कहा गया। बीछवाल पुलिस ने भोजन पैकेट देने निकले इस समाजसेवी शिक्षक को दबोच लिया। इसकी कार में लाखों रूपए का तानसेन, प्रीमियम गुटखा, गोल्ड फ्लैक सिगरेट, गणेश जर्दा, मालबेरो सिगरेट बरामद की। वहीं आरोपी की मारुति कार जिसके नंबर आरजे 07 जीबी 7406 है को भी जब्त कर लिया है। बताया जा रहा कि आरोपी कीमत से चार पांच गुना की ब्लैक रेट में माल बेच रहा था। बता दें कि भोजन पैकेट वितरण लॉक डाउन के शुरू होते ही चालू कर दिया गया था। ऐसे में इस तस्कर ने बड़ा पैसा इससे कमाया है।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
16 June 2020 05:27 PM