29 June 2020 09:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गृह प्रवेश में बिना प्रशासनिक अनुमति के सौ से डेढ़ सौ मेहमान इकट्ठा करने वाले भामाशाह जुगल राठी पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। स्थानीय पटवारी भंवर दान चारण ने नयाशहर थाने में लिखित रिपोर्ट देकर यह मुकदमा दर्ज करवाया है। पटवारी ने रिपोर्ट दी है कि जुगल राठी ने अपने नूतन गृह प्रवेश के कार्यक्रम की प्रशासन से कोई परमिशन नहीं ली। उसके बाद भी सौ से डेढ़ सौ मेहमान इकट्ठा कर लिए। जबकि नियमानुसार बिना परमिशन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा सकते, वहीं कार्यक्रम में अधिकतम पचास लोग ही अनुमत है। नयाशहर पुलिस ने बताया कि पटवारी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 188,269,270 तथा 271 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। बताया जा रहा है कि पूर्व में आए पॉजिटिव में से दो पॉजिटिव जुगल राठी के इस आयोजन में मौजूद रहे। इनमें से एक साफे बांधने वाला व दूसरा पूर्व संध्या पर पाठ में शामिल व्यक्ति बताया जा रहा है। इन्हीं में से एक पॉजिटिव के संपर्क के कई लोग पॉजिटिव हो चुके हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
01 September 2020 08:28 PM