24 June 2022 07:54 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर/नागौर। नागौर के जायल थाना क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है। वारदात बीती रात की बताई जा रही है। जायल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम दगस्ताऊ निवासी नरपतराम सारण पुत्र सुखाराम है। सीओ रामेश्वर लाल ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का है। दोनों पक्ष आमने सामने ही निवास करते हैं। बीती रात आरोपियों ने नरपत के साथ मारपीट की। उसे गंभीर घायल अवस्था में तरनाऊ अस्पताल के आगे फेंक गए। दौराने इलाज नरपत ने दम तोड़ दिया। मृतक परिजन ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस ने रविंद्र नेतड़, धन्नाराम, रामप्रसाद सांगवा, जगदीश बटेसर, कालूराम व विक्की के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने दो साल पहले नरपत के भाई की हत्या की थी। इसके बाद नरपत ने जगदीश पर फायरिंग की। अब वापिस आरोपियों ने नरपत की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
28 September 2026 04:17 PM
10 February 2023 12:07 AM