08 August 2024 07:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। (पत्रकार रोशन बाफना की रिपोर्ट) बीकानेर के लिए अभी सबसे बड़ा मुद्दा नशाखोरी बन चुका है। नशा तस्करों की वजह से बीकानेर के बालकों व युवाओं के जीवन पर ग्रहण लग चुका है। हालात यह है कि बीकानेर के शहरी युवाओं का एक बड़ा हिस्सा भयंकर रूप से नशे की गिरफ्त में आ चुका है। एमडी, स्मैक, गांजा, गांजे वाली ज्वाइंट सिगरेट, अफीम व नशे की गोलियों जैसा खतरनाक नशा बेधड़क बेचा जा रहा है।
चौंकाने वाली बात तो यह है कि पीबीएम के आसपास भी नशा तस्कर सक्रिय है। पीबीएम आई हॉस्पिटल के पास से जाने वाली डुप्लेक्स कॉलोनी रोड़ पर गांजे की सिगरेट व पुड़िया बेची जा रही है। चाय की दुकानों पर बेरोकटोक नशा उपलब्ध है। कुछ वर्षों पहले तक पीबीएम की मुख्य सड़क पर स्थित चाय आदि की दुकानों पर नशा मिलता था। इतना ही नहीं पीबीएम के आसपास स्थित मेडिकल स्टोरों के माध्यम से नशे की गोलियां भी अवैध रूप से उपलब्ध हो रही है।
-नशेड़ी करते हैं पीबीएम में चोरी:- बता दें कि पीबीएम में होने वाली चोरी व जेबकतरी की वारदातों का लिंक अधिकतर नशेड़ियों से ही रहता है। नशा खरीदने के लिए पैसे का जुगाड़ पीबीएम में खड़ी मोटरसाइकिलों व मरीज परिजनों के बटुओं से होता है। इसी वजह से पीबीएम में जेबकतरी व मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें अधिक होती है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM