10 July 2020 02:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में शुक्रवार की दूसरी रिपोर्ट 24 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें भुट्टों के बास का 47 वर्षीय पुरुष, चुंगी चौकी की 6 वर्षीय बच्ची, दम्माणी चौक का 67 वर्षीय बुजुर्ग, एमडीवी नगर, धर्मनगर द्वार का 65 वर्षीय बुजुर्ग व 62 वर्षीय वृद्धा, गंगाशहर का 34 व 41 वर्षीय युवक, जेएनवीसी का 28 वर्षीय युवक, मूंधड़ों के चौक की 32 वर्षीय महिला, 39 वर्षीय युवक व 17 वर्षीय बालिका, मुरलीधर का 36 वर्षीय युवक, नत्थूसर बास का 19 वर्षीय युवक व 46 वर्षीय महिला, पारीक चौक की 9 व 6 वर्षीय बच्ची, 63 व 36 वर्षीय महिला व 16 वर्षीय बालक, रथखाना का 50 वर्षीय पुरुष, सारण पेट्रोल पंप के समीप की 4 वर्षीय बच्ची व शीतला गेट का 21 वर्षीय युवक पॉजिटिव हैं। सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा के अनुसार इसके अलावा सुबह दो मृतकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिनमें एक इंद्रा कॉलोनी का बुजुर्ग था व दूसरी सिटी कोतवाली के पीछे की महिला थी।
RELATED ARTICLES
28 December 2021 01:42 PM