21 August 2024 11:31 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बदलते परिवेश में इंसान की सहनशक्ति कम होती जा रही है। हालात यह है कि छोटी छोटी तकलीफों के सामने भी इन्सान हार मान रहा है। यही वजह है कि आत्महत्या के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। अब मामला बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां मुरलीधर कॉलोनी के सेक्टर एक की रहने वाली ज्योति स्वामी पत्नी लक्ष्मी नारायण ने मौत को गले लगा लिया। घटना बुधवार दोपहर के समय की है। थानाधिकारी विक्रम तिवारी के अनुसार 34 वर्षीय ज्योति स्वामी गृहिणी थी। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। उसने घर के कमरे में ही फांसी लगाकर जान दे दी।
थानाधिकारी के अनुसार मृतका ज्योति के ससुराल व पीहर पक्ष ने संयुक्त रूप से बयान दिया है कि ज्योति मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने मर्ग दर्ज की है।
RELATED ARTICLES
16 April 2020 11:52 PM