05 July 2025 10:16 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नशा बीकानेर को बुरी तरह से खा रहा है। नशे की वजह से बीकानेर के हजारों हज़ारों परिवार बर्बाद हो चुके हैं। आज फिर दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। कोटगेट थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक शव मिला है।
खान कॉलोनी के फाटक के पास मिले मृतक की पहचान हिरणबाजों की मस्जिद के पास, फड़बाजार निवासी 40 वर्षीय मुस्तफा उर्फ मुस्सा पुत्र सलीम मुसलमान के रूप में हुई है। कोटगेट पुलिस के अनुसार मुस्तफा इंडेन कंपनी में सिलेंडर सप्लाई का कार्य करता था। प्रथमदृष्टया मामला नशे की ओवरडोज का माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस पूछताछ में आस-पड़ोस के लोगों ने नशा लेने की बात कही है, वहीं मृतक के परिजनों ने नशा लेने की बात से इंकार किया है। बताया जा रहा है कि वह नशे के इंजेक्शन लेता था। जांच में पूरा सच सामने आ पाएगा।
RELATED ARTICLES
04 June 2024 01:22 PM