25 May 2020 06:22 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जनता के थानेदार विष्णुदत्त विश्नोई की आत्महत्या के रहस्य की जांच आईपीएस विकास शर्मा द्वारा जारी है। अधिकृत सूत्रों के मुताबिक अभी सीडीआर नहीं आई है। सीडीआर आने पर कॉल रिकॉर्डिंग खंगाली जाएगी। सूत्रों के मुताबिक यहीं से जांच ज़ोर पकड़ेगी। इसके अलावा एसपी विकास और उनकी टीम अलग अलग मोर्चों पर अपनी पड़ताल कर रहे हैं। बता दें कि जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने में कम से कम तीन-चार दिन लगने का अनुमान है। वहीं पेचीदगियां आने पर यह समय बढ़ भी सकता है।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
08 September 2023 05:26 PM