23 November 2020 09:19 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ख़बरमंडी की ख़बर के असर से पिछले पांच दिनों में पीबीएम की तीसरी समस्या का समाधान हुआ है। ख़बरमंडी न्यूज़ ने पहले मर्दाना अस्पताल की इमरजेंसी के टूटे फूटे रैंप की वीडियो मय ख़बर प्रकाशित की। प्रशासन ने इस पर संज्ञान लेते हुए इसे दुरुस्त करवाया। लेकिन इसी से थोड़ी दूर मर्दाना अस्पताल के मुख्य द्वार पर टूट-फूट वैसे ही छोड़ दी। जिसे आज दुरुस्त कर दिया गया। इसके अतिरिक्त जनाना अस्पताल के पीछे वाली रोड़ की ऐसी दुर्दशा थी जिससे आने जाने वाले मरीज़ों व उनके परिजनों के कपड़े भी कीचड़ से भर जाते थे। जिस पर ख़बरमंडी न्यूज़ ने वीडियो मय ख़बर प्रकाशित की तो सोये हुए पीबीएम प्रशासन की आंख खुली और सड़क दुरुस्त कर दी गई। देखें वीडियो
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
01 September 2022 12:31 PM