12 April 2020 01:10 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। कोरोना का तीसरा चैनल गंगाशहर में निकलने के बाद जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने गंगाशहर थाना क्षेत्र के पुरानी लाइन स्थित रिलायंस टॉवर वाली गली, हरि रामजी मंदिर एरिया सहित गंगाशहर के एक किलोमीटर की परिधि में कर्फ्यू लागू किया गया है। निषेधाज्ञा के दौरान घर से बाहर निकलने पर पुलिस कार्रवाई सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होगा। इस दौरान चिकित्सकीय सेवाओं को छोड़कर समस्त व्यावसायिक व सामाजिक कार्यक्रम बंद रहेंगे। इस दौरान किराना, सब्जीमंडी आदि भी आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे। वहीं समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। वहीं अधिकृत व्यक्ति भी निर्धारित एंट्री पर स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश करेंगे। वहीं बीमार व्यक्ति व चिकित्सा व मेडिकल सेवाओं पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। वहीं दूध, अख़बार व खाद्य सामग्री प्रदान करने हेतु प्रदान की गई छूट इस क्षेत्र में भी दी गई है।
RELATED ARTICLES
29 January 2022 08:46 PM