24 May 2021 09:35 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अप्रूव्ड ट्यूबवेल पर कनेक्शन ना होने से करीब डेढ़ सौ किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया है। मामला रूणिया के 12 बासों का हैं। 2013 तक लगाई फाइलों पर लंबे इंतज़ार के बाद 2021 में कनेक्शन अप्रूव्ड हुआ। डेढ़ माह पहले अप्रूवल मिलने पर किसानों ने ट्यूबवेल खुदवा लिए। अधिकतर किसानों ने मूंगफली की बिजाई भी कर ली। अब विभाग कह रहा है कि उसके पास सामान ही नहीं है।
किसानों के दर्द को समझते हुए रूणिया के युवा भाजपा नेता रामलाल गोदारा ने मंत्री बीडी कल्ला को पत्र लिखा है। रामलाल गोदारा ने बताया कि 12 बासों में डेढ़ सौ ट्यूबवेल खुदवाए जा चुके हैं। प्रति ट्यूबवेल खुदाई पर करीब 5-6 लाख रूपए की लागत लगी है। कनेक्शन ना होने से ट्यूबवेल चॉक होने डर है। दूसरी ओर जिन्होंने मूंलफली की बिजाई कर दी है, उनकी फसल पनपने से पहले ही चौपट हो जाएगी। बिजाई के अब 15-20 दिन और शेष है, इसके बाद बचे हुए किसान बिजाई नहीं कर पाएंगे। गोदारा ने कहा कि अधिकारियों से बार बार निवेदन किया जा चुका है, मगर बात नहीं बन पा रही है।
बताया जा रहा है कि मूंगफली को हर छ: दिन में पानी की जरूरत होती है। ऐसे में ट्यूबवेल के बिना इस बार भी किसानों का सपना टूटता दिख रहा है, उल्टा घर से नुकसान लगेगा। इन डेढ़ सौ ट्यूबवेल धारियों ने वर्षों बाद सपने देखे थे, मगर कनेक्शन के अभाव में फिर निराशा के बादल छाने लगे हैं।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM