09 January 2023 02:56 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नयाशहर थानाधिकारी का रीडर रिश्वत लेते हुए धरा गया है। एसीबी एएसपी रजनीश पूनिया के अनुसार कांस्टेबल बुद्धराम को तीस हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा गया है। उसने परिवादी से हजारों रुपयों की मांग की थी। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया। सत्यापन के दौरान ही उसने पांच हजार रूपए की रिश्वत राशि ले ली। वहीं अब तीस हजार रूपए लेते हुए एसीबी के हत्थे चढ़ गया।
पूनिया के अनुसार वह थानाधिकारी का रीडर है।
RELATED ARTICLES
09 June 2021 12:52 PM