12 March 2021 08:40 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कलेक्टर नमित मेहता की संवेदनशीलता का किस्सा आज रामसर में गूंज उठा। गांव में कलेक्टर की खूब वाहवाही हो रही है। जिलाधीश की इस वाहवाही का कारण एक आम नागरिक के टेक्स्ट मैसेज पर भी तुरंत संज्ञान लेकर कुछ ही मिनटों में समाधान करवाना है। दरअसल, रामसर निवासी राम रतन पुत्र सीताराम कस्वां पिछले पांच दिनों से पीबीएम के एच वार्ड में भर्ती है। उसे खून की उल्टियां हो रही है। आज दोपहर बाद उसकी हालत गंभीर हो गई, लेकिन डॉक्टर उपलब्ध नहीं हुआ बताते हैं। ऐसे में रामसर के युवा आर एल पी कार्यकर्ता व वीर तेजा सेना जिलाध्यक्ष बाबूलाल सियाग ने कलेक्टर नमित मेहता के नंबर पर एक मैसेज डाला। कलेक्टर मेहता ने तुरंत जवाब दिया कि चैक करवाता हूं। कुछ ही मिनट में कलेक्टर ऑफिस से फोन आया और अगले कुछ मिनट में डॉक्टर मरीज़ को देखने पहुंच गए।
एक आम नागरिक के प्रति भी कलेक्टर की इस जवाबदेही ने पीड़ित परिवार का दिल जीत लिया है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर नमित मेहता धरातल पर काम को अंजाम देने वाले कलेक्टर माने जाते हैं। ख़बरमंडी न्यूज़ को जब कलेक्टर की इस संवेदनशीलता की जानकारी मिली तो ख़बर बनाना तय किया, क्योंकि अच्छाई की मार्केटिंग तो होनी ही चाहिए।


RELATED ARTICLES
10 February 2021 12:03 PM