31 January 2022 12:06 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अगर आप रेलवे अस्पताल के सामने जा रहे हैं तो सावधान रहिएगा। बाबूलाल फाटक के पास स्थित इस रेलवे अस्पताल के सामने जाने वालों को कभी भी 11 हजार वोल्ट का झटका लग सकता है। यहां पिछले दस दिनों से हाई वोल्टेज लाइन का एक तार ज़मीन पर गिरा है। आसपास के निवासियों का कहना है कि चालू लाइन का हाई वोल्टेज तार ज़मीन पर गिरे होने की सूचना बिजली विभाग को दी जा चुकी है। सूचना दिए काफी दिन हो गए, मगर समाधान नहीं हुआ। इसी मैदान में लोग पक्षियों को दाना डालने भी जाते हैं। बच्चे व वृद्ध सभी का यहां आना जाना है। सवाल यह है कि बिजली विभाग इतनी बड़ी लापरवाही कैसे कर सकता है। संबंधित को बिना किसी देरी के यह लाइन ठीक करनी थी, मगर दस दिनों से तार ज़मीन पर झूल रहा है। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
15 September 2020 06:27 PM