23 January 2021 01:13 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सलाखों का भय दिखाकर भ्रष्टाचार करने वाले हैड कांस्टेबल को बीकानेर एसीबी ने रंगे हाथों दबोच लिया है। मामला पांचू थाने का है। जहां तैनात हैड कांस्टेबल रामदेव को रिश्वत लेते धर लिया गया है। एसीबी एएसपी रजनीश पूनिया ने बताया कि रेवंतराम नाम के शख्स के खिलाफ किसी ने परिवाद दिया था। आरोपी हैड कांस्टेबल उसे सिर्फ परिवाद पर ही सलाखों के पीछे डालने की धमकी देने लगा। आरोपी ने दस हजार रूपए देने पर कार्रवाई ना करने का आश्वासन दिया। जिसकी शिकायत पर एसपी डॉ गगनदीप सिंगला के निर्देशन में एएसपी रजनीश पूनिया ने जाल बिछाया। सत्यापन के दौरान आरोपी पांच हजार रूपए लेते रंगे हाथों दबोच लिया गया।
RELATED ARTICLES
26 August 2021 03:23 PM