16 March 2020 05:19 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। देश के जाने-माने व्यापारिक घराने के अनिल अंबानी को ईडी ने तलब किया है। सूत्रों के मुताबिक ईडी यश बैंक के राणा कपूर के हवाला मामलों की जांच कर रहा है। इसी मामले में अनिल अंबानी से पूछताछ की जाएगी। वहीं और भी बड़े उद्योगपतियों के भी ईडी के लपेटे में आने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मीडिया में खबरें चली थी कि अनिल अंबानी यह बैंक के सबसे बड़े डिफॉल्टर में से एक हैं। वहीं बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने भी इस बारे में ट्वीट कर कहा था कि अनिल ने यस बैंक का 12800 करोड़ का कर्जा नहीं चुकाया है। इसके अलावा राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा के एस्सेल ग्रुप को भी 8400 करोड़ रुपए का डिफॉल्टर बताया। इसके अलावा दीवान हाउसिंग, आईएलएंडएफ, जेट एयरवेज, वोडाफोन, डीएचएफएल आदि के नाम भी कर्जदारों में शामिल हैं।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
12 April 2020 01:10 PM