22 August 2021 05:19 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। इन दिनों शहर में तनाव बढ़ रहा है। नतीजतन, एक के बाद एक धड़ाधड़ आत्महत्या की घटनाएं हो रही हैं। यहां तक कि वीआईपी परिवारों के सदस्य भी मौत को गले लगा रहे हैं। हाल ही में दिवंगत थानेदार विष्णु दत्त विश्नोई के 16 वर्षीय पुत्र लक्ष्य ने आत्महत्या की थी। अब रक्षाबंधन के त्योंहार की सुबह सुबह ही एएसआई के पुत्र ने आत्महत्या कर ली। घटना नयाशहर थाना क्षेत्र की है। थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि रामपुरा बस्ती निवासी 29 वर्षीय प्रमोद नायक पुत्र बीरबलराम आज रेलवे कॉलोनी की जमीन पर स्थित नीम के पेड़ से फांसी लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मृतक का पिता एएसआई बीरबलराम नोखा थाने में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि प्रमोद ससुराल जाने का कहकर घर से निकला था। आत्महत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
03 October 2026 11:17 AM