15 August 2020 04:40 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना काल में निस्वार्थ भाव से ड्यूटी करने वाले एनसीसी कैडेट्स को गंगाशहर थानाधिकारी ने आज सम्मानित किया। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड मंडल मुख्यालय ने अपने एनसीसी कैडेट्स की गंगाशहर थाना पुलिस के सहयोग में ड्यूटी लगाई थी।

ड्यूटी पर लगाए गए ये पांचों कैडेट्स गंगाशहर के ही हैं। इन्होंने 24 अप्रेल से 10 जून तक ड्यूटी की। इनकी ड्यूटी गंगाशहर थाना पुलिस द्वारा थाने व चेतक के साथ लगाई गई थी।
.jpeg)
थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने देशसेवा के इस कार्य के लिए जुगल किशोर शर्मा, विकास सेवग, गोविंद मारू, मुकेश जनागल व सौरभ जैन को प्रशंसा पत्र प्रदान किया।

.jpeg)


RELATED ARTICLES
15 October 2022 03:58 PM