04 August 2026 12:38 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। खून के रिश्तों का खून करने की कोशिश में दो सगे भाई कानून के शिकंजे में फंस गए हैं। पांचू पुलिस ने दोनों सगे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की पहचान काहिरा, पांचू थाना क्षेत्र निवासी 36 वर्षीय रूपाराम जाट पुत्र लालुराम जाट व काहिरा निवासी 38 वर्षीय शेराराम पुत्र लालुराम जाट के रूप में हुई है।
एएसआई संतोष नाथ ने बताया कि आरोपियों ने रामलाल जाट के साथ जानलेवा मारपीट की थी। रामलाल और आरोपी चचेरे भाई हैं। दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन, एएसपी ग्रामीण बनवारी लाल मीणा व सीओ नोखा जरनैल सिंह व थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ के नेतृत्व में एएसआई संतोष नाथ मय टीम ने की। टीम में हैड कांस्टेबल राणाराम 227 व कांस्टेबल लीलाराम 1341 शामिल थे।
RELATED ARTICLES