25 August 2020 12:03 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। तबादला होकर बीकानेर संभाग में आए पांच नये पुलिस इंस्पेक्टरों को आईजी ने जिला दे दिया है। बीकानेर रेंज आईजी प्रफुल्ल कुमार ने हनुमानगढ़ में व चुरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर में एक नये इंस्पेक्टर को लगाया है। इनमें बीकानेर मूल के महावीर प्रसाद को श्रीगंगानगर जिले में भेजा है। महावीर जैसलमेर में तैनात थे। चुरू मूल के फूलचंद शर्मा को हनुमानगढ़ लगाया है, वें जयपुर ग्रामीण में तैनात थे। चुरू मूल के मानसिंह को भी हनुमानगढ़ भेजा है, वें बाड़मेर तैनात थे। चुरू मूल के विश्वजीत सिंह को बीकानेर लगाया है, वे उदयपुर तैनात थे। वहीं जोधपुर मूल के सुरेंद्र कुमार को चुरू लगाया है। वे जोधपुर रेंज से आए हैं।
RELATED ARTICLES
04 December 2020 05:14 PM