16 April 2020 05:04 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान पुलिस दिवस के अवसर पर गैलेक्सी टाइल्स के मालिक सुनील ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरे बीकानेर में पक्षियों के लिए चुग्गा डाला। सुभाष खिलेरी ने बताया कि एसपी प्रदीप मोहन शर्मा व आईपीएस देवेंद्र विश्नोई के सानिध्य में पूरे शहर में 51 क्विंटल चुग्गा वितरित किया गया। गंगाशहर, जम्भेश्वर मंदिर, सुजानदेसर, जुनागढ़ सहित बीकानेर के अलग अलग चुग्गा स्थलों पर चुग्गा डाला गया। इस नेक काम में सुनील मांझु के साथ हैड कानि जगदीश मांझु, सुनील जाखड़, रामनिवास कालीराणा, झंवरलाल धारणियां, मनोज भादू, महेंद्र भाम्भु, सुभाष खिलेरी आदि शामिल थे।
.jpeg)

.jpeg)

RELATED ARTICLES
07 May 2020 01:25 PM