08 February 2021 09:55 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ऑपरेशन मिलाप-1 के तहत बीकानेर पुलिस ने एक और बच्ची का उसके परिजनों से मिलाप करवा दिया है। हाल ही में 28 जनवरी को मजदूरी का कार्य करने वाले एक भाई ने पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ में रिपोर्ट दी थी कि उसकी नाबालिग बहन गायब हो गई है। परिवादी ने यूपी के एक ठेकेदार पर उसे भगा ले जाने का शक जताया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण के निर्देशन में जांच अधिकारी एएसआई रामनिवास मय टीम ने जयपुर के बगरू से नाबालिग को दस्तयाब कर लिया। बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
थानाधिकारी वेदपाल ने बताया कि आरोपी द्वारा बच्ची को बहला फुसलाकर भगा ले जाया गया था। मामले में अनुसंधान जारी है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM