13 February 2021 12:41 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नाले में नवजात शिशु मिलने का मामला सामने आया है। मामला जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज से मिली जानकारी के अनुसार आई हॉस्पिटल के सामने नाले में भ्रूण मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर गए सब इंस्पेक्टर रूपाराम के अनुसार नाले में नवजात बच्चा मिला है। जिसे पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है। नवजात को यहां कौन छोड़ गया यह अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि आए दिन भ्रूण हत्या व नवजात शिशु मिलने के मामले सामने आते रहते हैं।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM