18 December 2020 08:13 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीती रात आरपीएस प्रेमकुमार द्वारा अवैध हथियार के साथ दबोचे गए रतन सिंह राठौड़ पुत्र अंशुसिंह को कोर्ट में पेश किया गया। गंगाशहर पुलिस ने आरोपी पर दो दिवस का रिमांड प्राप्त किया है। गंगाशहर थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि रतन सिंह से दो दिवस में पूछताछ की जाएगी। आरोपी पर पहले से दस मुकदमें दर्ज है, वहीं यह 11 वां मुकदमा है।
पूर्व के मुकदमें लूट-डकैती, जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट के हैं। पूर्व के सभी दस मुकदमों में पुलिस आरोपी के खिलाफ चालान कर चुकी हैं, जिनका कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। बताया जा रहा है कि पलाना निवासी रतन सिंह बीती रात आरपीएस प्रेमकुमार को दौराने गश्त दिखा। शक के आधार पर पूछताछ व तलाशी करने पर अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई। प्राथमिक जांच में आरोपी ने उदयरामसर आने का कारण अपने दोस्तों से मिलने का बताया है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM