07 February 2024 12:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सड़क पर अचेत पड़े व्यक्ति की जान बचाकर एसडीआरएफ के कांस्टेबल विष्णु ने पुलिस की प्रतिष्ठा में वृद्धि की है। घटना मंगलवार दोपहर की है। बीकानेर की केईएम रोड़ पर पुनाया, भरतपुर निवासी 32 वर्षीय सोनू सिंह अचानक बेहोश हो गया। इसी दौरान वहां मौजूद कांस्टेबल विष्णु की नज़र उस बेहोश होकर नीचे गिरे युवक पर पड़ी। कोशिश करने पर भी जब युवक होश में नहीं आया तो कांस्टेबल विष्णु ने उसे तुरंत सीपीआर दी। सीपीआर कार्डिक अरेस्ट या हार्ट अटैक आने पर जान बचाने के लिए अपनाई जाने वाली एक प्रक्रिया है। जिसमें कंप्रेशन व माऊथ ब्रेथ देनी होती है।
अनुमान है कि केईएम रोड़ पर भी इसी तरह की घटना हुई। अचेत युवक को कार्डिक अरेस्ट या हार्ट अटैक ही आया हो। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। कांस्टेबल विष्णु ने सोनू सिंह को सीपीआर दी। जैसे ही प्रक्रिया के अंतिम चरण में माऊथ ब्रेथ दी गई, युवक होश में आ गया।
सोनू सिंह ने बेहोश होने व कांस्टेबल द्वारा जान बचाने की इसकी पुष्टि की है। सोनू सिंह बीकानेर में घूम घूमकर या सड़क किनारे रत्न पत्थर बेचता है। उसे बीती रात भरतपुर भेज दिया गया। जहां उसने इलाज लेना शुरू किया है। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
03 July 2020 10:41 PM