03 June 2021 11:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पांच माह पहले पुलिस को देखकर गांजा छोड़ भागे तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। आरोपियों की पहचान नागौर निवासी अन्नाराम पुत्र स्व मेघाराम जाट, खींवसर निवासी राम स्वरूप पुत्र कैलाश राम जाट व बरण, नागौर निवासी सहदेव पुत्र रामचंद्र जाट के रूप में हुई है।
गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण ने बताया कि 14 जनवरी को गंगाशहर पुलिस को गांजे की तस्करी होने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने भीनासर नोखा रोड़ पर नाकाबंदी की। पुलिस को देख आरोपियों ने बचने के लिए गांजे से भरा कट्टा सड़क पर फेंक दिया। पुलिस कट्टा संभालती तब तक आरोपी कैंपर गाड़ी में फरार हो गए। कट्टे में साढ़े नौ किलो गांजा मिला। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की जांच सदर थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा को दी गई। आरोपियों की पहचान हुई। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश करने लगी। सूचना पर बुधवार को सत्यनारायण गोदारा के निर्देशन में गंगाशहर थाने के एएसआई जगदीश प्रसाद, कांस्टेबल राजाराम व कांस्टेबल टीकूराम को नागौर भेजा गया। जहां तीनों आरोपियों को धर दबोचा गया।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उनसे अन्य वारदातों के खुलासे भी हो सकते हैं।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
12 January 2022 10:00 AM