22 May 2021 11:46 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान में लॉकडाउन की अवधि 15 दिन तक बढ़ाई जा सकती है। आज शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मंत्री परिषद की वीसी हुई थी। इसी में मंत्रियों ने कोरोना की चेन तोड़ने के लिए 15 दिनों तक लॉकडाउन बढ़ाने की जरूरत बताई है। माना जा रहा है कि गहलोत प्रदेश के मंत्रियों के सुझाव पर मुहर लगाएंगे। बता दें कि प्रदेश में कोरोना मामलों में कोई ख़ास गिरावट नहीं आई है। अभी भी 23 से 27 प्रतिशत सैंपल पॉजिटिव निकल रहे हैं। ऐसे में अगर मंत्रियों के सुझाव पर आधी मुहर भी लगती है तो 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ना तय माना जा रहा है।
हालांकि बेरोजगार हो चुके गरीब वर्ग के लिए लॉक डाउन परेशानियों का पहाड़ खड़ा कर चुका है। मगर कोरोना के तांडव से जीवन बचाने के लिए सरकार लॉक डाउन के पक्ष में रहेगी।

RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM