13 March 2021 09:26 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अवैध नशीली गोलियों की तस्करी मामले में मेडिकल स्टोर संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ड्रग कंट्रोलर सुभाष मुटनेजा को सूचना मिली थी कि पंजाब मेडिकल स्टोर का संचालक 63 वर्षीय राजकुमार पुत्र अजायबचंद खत्री अपने घर पर अवैध नशीली गोलियां रखता है। इस पर सदर पुलिस को सूचित किया गया। ड्रग कंट्रोलर सुभाष मुटनेजा, डीआई चंद्रकांत शर्मा व सदर पुलिस के उनि मोहर सिंह मय टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। आरोपी के एक्स-रे गली स्थित रिहायशी मकान से 1405 ट्रोमाडोल नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मुकदमा दर्ज है। सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दूसरा मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जेएनवीसी थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज को दी गई है। आरोपी ने यह अवैध गोलियां किस्से खरीदी व किस तरह से बेचता था, इस बारे में पूछताछ की जाएगी।

RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM