16 February 2021 11:27 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नाल पुलिस ने अवैध देशी शराब पर बड़ी कार्रवाई की है। एक गाड़ी देशी शराब सहित दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है। सीओ सदर डीवाईएसपी पवन भदौरिया ने बताया कि पिकअप गाड़ी में 260 पेटी देशी शराब परिवहन की जा रही थी, इस दौरान नाल पुलिस टीम ने ये कार्रवाई की। नाल थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण ने बताया कि आरोपी चरकड़ा निवासी पृथ्वी सिंह व गोविंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं गाड़ी व शराब जब्त कर ली गई है। पेटियों में देशी पव्वे बरामद हुए हैं। आरोपी ये शराब खारा स्थित गोडाउन से लेकर आए थे। इसका कोई परमिट आदि भी नहीं था। शराब गांवों में बेची जानी थी। लेकिन बाईपास पर नाकाबंदी कर रही नाल पुलिस ने गाड़ी पकड़ ली। उल्लेखनीय है कि एसपी प्रीति चंद्रा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है।
RELATED ARTICLES
16 July 2020 03:36 PM