06 April 2020 01:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने लॉक-डाउन के दौरान चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी गोविंद सिंह ने बताया कि नागणेची माता के मंदिर के पास स्थित रॉयल्टी ऑफिस के पास खड़ी बोलेरो के टायर व बलेनो कार के शीशे तोड़कर म्यूजिक सिस्टम चुराने की सूचना मिली। जिस पर उनि आनंद मिश्रा को जांच सुपुर्द की गई। चारण ने बताया कि पहले पूर्व के रिकॉर्ड के अपराधियों से पूछताछ की गई तथा सीसीटीवी फुटेज में मिले हुलिये के आधार पर संदिग्ध की तलाश की गई। जिसमें रासीसर के 21 वर्षीय देवीलाल पुत्र बंशीलाल विश्नोई हाल पटेल नगर को गिरफ्तार किया गया।
RELATED ARTICLES
25 November 2023 06:27 PM