16 June 2025 01:58 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर।(पत्रकार रोशन बाफना की रिपोर्ट) बीकानेर में बेरोज़गारी, कामचोरी और आपराधिक प्रवृत्ति इस कदर बढ़ गई है कि युवा पीढ़ी चोरी, छीना झपटी, लूटमार जैसे संगीन अपराध करने लगी है। पिछले कुछ वर्षों में विशेष तौर पर कोरोना के बाद अपराधियों की संख्या बढ़ी है। पुलिस लगातार ऐसे बदमाशों को जेल में डाल रही है, बावजूद इसके अपराध थम नहीं रहे। बीती रात कोटगेट थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने एक राह चलते युवक के साथ छीना झपटी की वारदात कर डाली। घटना स्टेशन रोड़, धोबी तलाई की गली नंबर आठ की है। गली नंबर 11 निवासी मोहम्मद मकसूद स्टेशन की तरफ से घर लौट रहा था। वह पैदल था, जब वह गली नंबर आठ से गुजर रहा था, उसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो बदमाश उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। मोबाइल उसकी शर्ट की जेब में था। मकसूद ने कोटगेट पुलिस को मामले की सूचना दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बता दें कि बीकानेर में बढ़ रहे अपराधों को रोकने के लिए सामाजिक स्तर पर प्रयास करने होंगे। सामाजिक जागृति व क्रांति के बिना अपराध रोकना संभव नहीं हो सकता। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
06 March 2021 11:51 AM