14 October 2026 09:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर का गांधी चौक मां करणी की संगीतमय ऊर्जा से सराबोर होने वाला है। 15 अक्टूबर की शाम गांधी चौक मां करणी का भव्य जागरण आयोजित होगा। पार्षद प्रतिनिधि हेमंत कातेला ने बताया कि जागरण इन्द्र बाईसा फ्रेंड्स क्लब द्वारा आयोजित किया जा रहा है। पाली के दिनेश राणा, जयपुर की पूजा जांगिड़ तथा मेड़ता सिटी के ललित लेहरिया कार्यक्रम के मुख्य कलाकार हैं। वहीं पंजाब का झांकी महादेव ग्रुप जागरण का विशेष आकर्षण रहेगा।
बता दें कि जागरण आयोजित करने में मुस्कान बाईसा, मुकेश सोनी(मुकेश की कॉमेडी), एडवोकेट हेमंत कातेला व किशन दैया का विशेष सहयोग मिल रहा है। क्लब समस्त करणी भक्तों से भक्ति का लाभ लेने की अपील की है। जागरण में सभी को आमंत्रण है।
RELATED ARTICLES
22 October 2025 12:30 PM