05 September 2021 12:25 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला हुआ है। घायल युवक का ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है। युवक गंभीर घायल है। उसके पीठ, गाल व गर्दन पर चाकू लगा है। सभी जगह मिलाकर 25-30 टांके लगाए गए हैं। खून से लथपथ युवक का नाम सोनू बताया जा रहा है।
बीछवाल थाना डीओ ओमप्रकाश से मिली जानकारी के अनुसार युवक यूपी के गाजियाबाद का है। बीकानेर ईसीबी कॉलेज के पीछे चाकूबाजी की घटना हुई थी। ख़बर लिखने तक उसका इलाज चल रहा था।


RELATED ARTICLES
18 October 2021 01:37 AM