17 February 2021 01:38 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जसरासर थाना क्षेत्र से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मामला सैलून की दुकान से जुड़ा है। स्थानीय निवासी शिवलाल सांसी पुत्र मोहनलाल ने आरोप लगाया है कि उसके बच्चे चैनाराम नाई की दुकान कटिंग करवाने गए थे। लेकिन चैनाराम ने बच्चों से ये कहते हुए कटिंग से इंकार कर दिया कि तुम सांसी हो। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 355 आईपीसी व एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच सीओ नेमसिंह चौहान कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला इगो से जुड़ा लग रहा है। गांव में नाई की दुकानें कम होती है। ऐसे में भीड़ की वजह से नंबर नहीं लगा होगा और बात बढ़ गई। मामले की जांच जारी है।
RELATED ARTICLES
08 February 2025 10:27 PM