01 July 2022 11:21 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मणिपुर में हुए भूस्खलन में देश को बड़ी क्षति हुई है। हादसे में प्रादेशिक सेना(टेरिटोरियल आर्मी) के सात जवानों सहित 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब 60-70 लोग अभी तक गायब है। गायब लोगों में सेना के 43 जवान भी शामिल बताए जा रहे हैं।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक बुधवार रात नोनी जिले के तुपुल यार्ड रेलवे कंस्ट्रक्शन कैंप के निकट हुआ। डीजीपी नोनी पी डौंगेल ने कहा कि अब तक 23 व्यक्तियों को बाहर निकाला गया है, इनमें से 14 लोग मृत थे। कितने लोग दबे हुए हैं इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। लेकिन अभी तक ग्रामीणों, सेना, रेलवे कर्मियों व मजदूरों सहित 60 लोगों के दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि बारिश व खराब मौसम की वजह से राहत कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। टीमें लगातार दबे हुए लोगों की तलाश के प्रयास कर रही है।
बता दें कि यह देश के लिए बड़ी क्षति होगी।
RELATED ARTICLES
26 September 2026 11:34 AM
25 January 2023 04:30 PM