25 June 2025 12:45 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एक बार फिर सीनियर रेजीडेन्ट व पीजी स्टूडेंट हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल से पीबीएम अस्पताल में ईलाज प्रभावित होने की ख़बर है। अब मोर्चा फैकल्टी के डॉक्टरों ने संभाला है।
दरअसल, मामला उदयपुर में सीनियर रेजीडेन्ट की करंट लगने से हुई मौत से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद उदयपुर के रेजीडेन्ट्स ने कुछ मांगे रखी थी। लेकिन सुनवाई नहीं होने से अब मामला प्रदेश को प्रभावित करने वाला बन गया है। आरोप है कि सरकार सुनवाई नहीं कर रही है, इसलिए आंदोलन प्रदेशव्यापी बन गया है।
बता दें कि पीबीएम बीकानेर संभाग ही नहीं बल्कि तीन राज्यों की उम्मीद है। लेकिन आज दिन रेजीडेन्ट की हड़ताल से मरीजों को काफी परेशानी होती है। बता दें कि हमारा सिस्टम जल्दी से इन रेजीडेन्ट्स की समस्याओं को समाधान नहीं करता। नतीजतन, रेजीडेन्ट्स हर वर्ष किसी न किसी मुद्दे पर हड़ताल पर चले जाते हैं। हालांकि रेजीडेन्ट को अपना कर्तव्य समझते हुए बेकसूर मरीजों के हितों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसा लगता है जैसे अब बात मनवाने का तरीका महज हड़ताल ही रह गया हो।
पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि पीबीएम में ईलाज प्रभावित नहीं होगा। फैकल्टी ने मोर्चा संभाल लिया है। सीनियर डॉक्टर भी लगातार उपलब्ध हैं।
RELATED ARTICLES
15 February 2025 10:11 AM