27 May 2021 04:34 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम में ब्लैक फंगस से तीसरी मौत हो गई है। सूरतगढ़ निवासी कालूराम कोविड पॉजिटिव था। नेगेटिव होने के बाद पोस्ट कोविड का इलाज ले रहा था। इससे पहले बुधवार सुबह व शाम को भी एक एक मौत हुई थी। बुधवार को रायसिंहनगर निवासी चेतराम व पंजाब निवासी जगदीश की मौत हुई थी। तीनों मृतक बीकानेर से बाहर के ही थे। बीकानेर के पीबीएम में अब तक ब्लैक फंगस के 15 मामले आ चुके हैं। वहीं 3-4 संदिग्ध भी हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
बता दें कि ब्लैक फंगस पुरानी बीमारी है जो बहुत कम ही लोगों में होती है। लेकिन डायबिटीज पीड़ित कोरोना मरीजों में स्टेरॉइड व ऑक्सीजन के लगातार इस्तेमाल से फंगस पैदा हो जाती है।
RELATED ARTICLES
26 October 2021 09:03 PM