22 February 2022 02:56 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। श्री नई लेन ओसवाल पंचायती प्रन्यास गंगाशहर द्वारा संचालित श्री नई लेन ओसवाल होम्यो सेवा सदन ने अब शुगर व बीपी की जांचें भी रियायती दर पर करना शुरू कर दिया है। सोमवार को इस नई व्यवस्था का शुभारंभ हुआ। सदन के संयोजक शिखरचंद सुराणा ने बताया कि अब शुगर बीपी की जांचें मात्र दस रूपए में ही हो सकेगी। गंगाशहर व आसपास के क्षेत्रवासियों के लिए यह उपक्रम बेहद सुविधाजनक रहेगा। सुराणा ने बताया कि इस नये प्रकल्प का शुभारंभ वरिष्ठ नागरिक लूणकरण बोथरा की जांच से हुआ।
सदन के धर्मेंद्र डाकलिया व अरिहंत नाहटा ने बताया कि होम्यो सेवा सदन में डॉ आनंद भोजक नियमित रूप से सेवाएं दे रहे हैं। यहां होम्योपैथिक पद्धति से गठिया, पथरी, थायराइड, एलर्जी, त्वचा रोगों सहित बच्चों व स्त्रियों से जुड़े विभिन्न लोगों का निदान किया जा रहा है। ख़ास बात यह है कि मात्र पांच रूपए में ही परामर्श व पंद्रह दिनों की होम्योपैथी दवाई उपलब्ध करवाई जाती है।



RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
29 September 2024 10:09 PM