22 October 2022 05:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जुए पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गंगाशहर पुलिस ने दीपावली धमाका कर दिया है। थानाधिकारी नवनीत सिंह धारीवाल के नेतृत्व में एएसआई महावीर प्रताप व एएसआई लाभूराम मय टीम ने गंगा रेजीडेंसी में दबिश दी है। यहां कन्हैयालाल सोनी के मकान में जुआ चल रहा था। पुलिस ने सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कन्हैयालाल सोनी, गिरधारी लाल सोनी, करणीदान सोनी, रतन लाल सोनी, सुखदेव कुम्हार, सुरेश जैन व मूलचंद हीरावत के रूप में हुई है। आरोपियों से 26220 रूपए बरामद हुए हैं।
बताया जा रहा है कि यहां लंबे समय से जुड़ा चलता आ रहा है। लेकिन दीपावली नजदीक आते ही जुआरियों की संख्या बढ़ गई।
RELATED ARTICLES
13 October 2026 03:09 PM
26 October 2020 11:49 AM